Basti News: धान क्रय केंद्रों का एडीएम ने किया निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश

 धान क्रय केंद्रों का एडीएम ने किया निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के निर्देश

बस्ती। तहसील रुधौली में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी बस्ती ने जनसमस्याओं की सुनवाई और उनके निस्तारण के साथ ही मंडी समिति रुधौली सहित विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों के धान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि धान सत्यापन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ग्रामसभा पड़री, टिकरी और भितेहरा सहित अन्य गांवों के किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल अंकित चौधरी, सुनील कुमार, विनय, बिजेंद्र, प्रमोद, पंकज सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments