Basti News: एचडीएफसी बैंक के फेस्टिव ट्रीट के सातवें संस्करण का शुभारंभ, अंकुर वर्मा ने काटा फीता

बस्ती। बस्ती सदर तहसील परिसर में एचडीएफसी बैंक के फेस्टिव ट्रीट के सातवें संस्करण का शुभारंभ नगर पालिका प्रतिनिधि माननीय अंकुर वर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बैंक के शाखा प्रबंधक सौमित्र मोहन, एरिया हेड अमित सिंह श्रीनेत और रिलेशनशिप मैनेजर प्रभात मिश्रा सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फेस्टिव ट्रीट के तहत उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी।

इस विशेष पहल के अंतर्गत ग्राहकों को पर्सनल लोन, कार लोन, टू-व्हीलर लोन, गोल्ड लोन और ट्रैक्टर लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना और त्योहारों के अवसर पर बैंकिंग सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की जानकारी प्राप्त की।

0 Comments