बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र में मारपीट, जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से जुड़ा मामला सामने आया है। रामकुमार सोनकर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने अरविंद सोनकर और उनके परिवार से जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसके मुताबिक, 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विवाद और बढ़ गया। हालांकि इस वायरल फोटो वीडियो का एक्सप्रेस मॉर्निंग टीम द्वारा पुष्टि नहीं किया जाता है।
रामकुमार सोनकर ने आशंका जताई कि विवाद के चलते उसके परिवार के साथ दोबारा अप्रिय घटना हो सकती है। उसने पुलिस से संबंधित फोटो, वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। अब पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं।
