Basti News: 17 नवंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना देंगे ग्राम रोजगार सेवक

17 नवंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना देंगे ग्राम रोजगार सेवक

बस्ती।उत्तर प्रदेश संविदा ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 17 नवंबर से लखनऊ स्थित ईको गार्डन पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को लिखित सूचना देकर धरने में शामिल होने की जानकारी दी है।



ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा 

ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर यादव के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने बताया कि संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक अपने हक और अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम रोजगार सेवकों की धरने में सहभागिता प्रस्तावित है।

इस दौरान 

इस दौरान अजय कुमार वर्मा, ओमप्रकाश, इंद्रजीत शर्मा, सुनील कुमार, सर्वचंद मिश्र, राम निरंजन, धर्मेंद्र कुमार, कन्हैया लाल, प्रेमनाथ, राम मंगल, निर्मल कुमार, कमलेश कुमार चौधरी एवं परवेज अहमद सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

0 Comments