संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, घर के अंदर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव...
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई गांव के तिनियहवा पुरवा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर गृह स्वामी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय दिग्विजय चौधरी के रूप में हुई है। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलते ही कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मृतक आए दिन शराब पीकर विवाद करता था।
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


0 Comments