चालक की सूझबूझ से बची मासूम की जान, पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कंबाइन
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल चौराहे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती कंबाइन मशीन के सामने अचानक मासूम बच्चा आ गया। बच्चे को सामने देखकर चालक श्रीकांत सूबेदार ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए कंबाइन को दूसरी ओर मोड़ दिया। इस दौरान मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। कौड़ीकोल चौराहे के पास कंबाइन मशीन गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक एक मासूम बच्चा उसके सामने आ गया। बच्चे की जान बचाने के लिए चालक ने बिना देर किए मशीन का रुख मोड़ दिया। हालांकि, इस कोशिश में कंबाइन सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से मासूम की जिंदगी बच गई।


0 Comments