बड़ेरिया खुर्द में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचीं सुषमा चौधरी, मां दुर्गा के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद
बस्ती। विधानसभा बस्ती सदर की भावी प्रत्याशी एवं मोदू चौधरी की पत्नी सुषमा चौधरी ने रविवार को बड़ेरिया खुर्द में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में शामिल होकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने मां जगतजननी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सुषमा चौधरी सबसे पहले महाकाल कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं। यहां उन्होंने अरुण सोनकर से मुलाकात की और मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह युवा सिस्टम कमेटी के पूजा पंडाल में पहुंचीं, जहां कैलाश सोनकर से आत्मीय भेंट की और विधिवत पूजन-अर्चन किया।
इस दौरान सुषमा चौधरी ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
दोनों पूजा पंडालों में पहुंचकर उन्होंने आयोजकों से मुलाकात की और धार्मिक आयोजनों के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली और सभी परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।


0 Comments