ईमानदारी की मिसाल बने पत्रकार अब्दुल कलाम, गुम हुआ मोबाइल महिला को लौटाया
बस्ती। जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए पत्रकार अब्दुल कलाम ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की। एक महिला का मोबाइल फोन गुम हो गया था, जो पत्रकार अब्दुल कलाम को मिला। उन्होंने फोन अपने पास रखने के बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
कलाम ने स्थानीय दक्षिण दरवाजा चौकी के चौकी इंचार्ज जय प्रकाश पांडेय को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल के स्वामी की पहचान कर उन्हें चौकी बुलाया। इसके बाद उनका खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली और पत्रकार अब्दुल कलाम की ईमानदारी के प्रति आभार जताया। वहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना हुई।
पत्रकार अब्दुल कलाम की ईमानदारी और चौकी इंचार्ज जय प्रकाश पांडेय की तत्परता की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। लोगों ने कहा कि ऐसी छोटी-सी पहल समाज में विश्वास और इंसानियत को मजबूत करती है।
