अजय सिंह के नेतृत्व में हरीश द्विवेदी का भव्य अभिनंदन, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद सोमवार को प्रथम बस्ती आगमन पर हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। विक्रमजोत स्थित एक ढाबे पर विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित अभिनंदन समारोह में हजारों पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समाजसेवी और क्षेत्रवासी उमड़े।
कार्यक्रम में भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव का भी आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों नेताओं के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक संगठन के लिए किए गए उनके कार्यों का पार्टी ने सम्मान किया है।
अजय सिंह ने कहा कि संगीता यादव को भी राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन की मजबूती का संकेत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, उमेश मद्धेशिया, राज नारायण मिश्रा, भगवान बख्श सिंह, शिव प्रसाद सिंह, श्रवण तिवारी, अनिल सिंह, रमेश दूबे, चतुर्गुण राजभर, राजदत्त शुक्ला, अमरनाथ तिवारी, डिम्पल सिंह, राजेश सिंह, विक्कू सिंह, भरत लाल पटेल, राकेश वर्मा, मनोज सिंह, संतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में प्रधान, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
