कंपोजिट विद्यालय खदरा के प्रधानाध्यापक विश्राम का हुआ निधन, शिक्षकों ने जताया शोक
यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज विकासखंड के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय खदरा में तैनात प्रधानाध्यापक विश्राम का बीमारी के चलते निधन हो गया। विश्राम कप्तानगंज विकासखंड के अंतर्गत नरहरपुर गांव निवासी थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर है।
नरहरपुर गांव निवासी विश्राम दुबौलिया व कप्तानगंज विकासखंड के अंतर्गत कई विद्यालयों पर तैनात रहे। वर्तमान में वे कंपोजिट विद्यालय खतरा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रहे। मंगलवार की दोपहर में अपने मकान पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने पीछे दो बेटे एवं एक बेटी को छोड़ गए। बेटे महेन्द्र प्रताप व बेटी माया देवी की शादी हो चुकी है। एक बेटा सुरेन्द्र प्रताप का अभी विवाह नहीं हुआ है।
विश्राम की पत्नी गुलाब देवी का पहले ही निधन हो चुका है। विश्राम जी के निधन को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रधानाध्यापक के निधन की सूचना मिलने के बाद शिक्षकों में शोक की लहर है।


