अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीआरएस एकेडमी में बच्चों ने दिखाया योग का दम, मेडल देकर किया सम्मानित
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कप्तानगंज क्षेत्र स्थित बीआरएस एकेडमी, गड़हा गौतम में क्रीड़ा भारती बस्ती के तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न योगासन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं क्रीड़ा भारती बस्ती के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर जीवन का आधार है तथा इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
इस अवसर पर अखिलेश सिंह, विश्वजीत वर्मा, मातृशक्ति साक्षी सिंह, अवंतिका सिंह, सोनाली, प्रियंका सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

