चौकी इंचार्ज महराजगंज पर मारपीट का आरोप पीड़ित ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव अवधेश कुमार पुत्र राम निहोर ने महराजगंज चौकी इंचार्ज पर गाली देने व पीटने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है।
अवधेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने तथा बगीचे से होकर गांव के लोग आते जाते हैं। दो महीने पहले बगीचे मे रखा पुआल किसी ने जला दिया।इसके बाद बाग में लगाए गए पिलर को भी किसी ने तोड़ दिया। इसके बाद अवधेश के परिवार ने बांस बल्ली से रास्ता बंद कर दिया।
इससे झल्लाए गांव के भूपेंद्र, दिनेश, विनोद, राम जनक, चंद्रशेखर व अमित कुमार दूसरे पक्ष के अवधेश व उसके परिवार के साथ मारपीट पर उतर आए। दूसरे पक्ष ने कप्तानगंज थाने पर रास्ता खोलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। चौकी इंचार्ज महराजगंज वीरेंद्र कुमार सरोज मामले की जांच करने मौके पर पहुचे आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उसे गाली देते हुए मार पीटकर जबरन सुलहनामे पर हस्ताक्षर करवा लिया।
वही इस संबंध में चौकी इंचार्ज महराजगंज वीरेंद्र कुमार सरोज बताया कि कैरेमदु द्वारा रास्ता बंद की जाने की शिकायत की गई थी। जिस पर मैं रास्ता खुलवाने के लिए गांव में गया था मारने पीटने का आरोप बेबुनियाद है।

