रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, महिला समेत परिवार पर धारदार हथियार से हमले का आरोप
बस्ती। जनपद के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गांव में रास्ते पर लगी ईंट हटाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत उसके परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी सुनरा देवी पत्नी जगदीश प्रसाद द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनके दरवाजे पर लगी ईंट हटाने को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि नन्दलाल चौधरी, रामानन्द चौधरी, राम प्रकाश, अमित कुमार, आदर्श कुमार उर्फ भोल्लू, पूजा चौधरी, रेखा चौधरी, रीतू चौधरी, आदित्य चौधरी सहित अन्य लोग कुदाल, फावड़ा, लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें, उनके पति जगदीश प्रसाद तथा पुत्र मनीष कुमार के साथ मारपीट की।
इस दौरान उनके हाथ पर कुदाल से वार किया गया तथा सिर पर लाठी-डंडों से प्रहार किए गए, जिससे वह बेहोश होकर गिर गईं। घटना के बाद परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना दी, जहाँ से उन्हें थाने पर जाकर लिखित शिकायत देने की सलाह दी।
इसके बाद पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

