उत्तर प्रदेश में एसडीएम गुलाब चन्द्र सहित 53 पीसीएस अधिकारियों को ग्रेड पे पदोन्नति, देखें लिस्ट...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात वर्ष 2020 बैच के 53 प्रोन्नत उपजिलाधिकारियों (SDM) एवं अन्य पीसीएस अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव आईएएस अवनीश सक्सेना द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को पदोन्नति के साथ 6600 ग्रेड पे प्रदान किया गया है।
पदोन्नत अधिकारियों में आजमगढ़ के एसडीएम अशोक कुमार, लखनऊ के एसडीएम प्रवर्धन शर्मा, गोरखपुर के एसडीएम मलखान सिंह, संतकबीरनगर के एसडीएम सुधीर कुमार, अयोध्या के एसडीएम गजेन्द्र सिंह, बाराबंकी के एसडीएम अनुराग सिंह, सुलतानपुर की एसडीएम प्रीति जैन, इटावा के एसडीएम राकेश सिंह सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारी शामिल हैं।
सरकार के इस निर्णय से अधिकारियों को वित्तीय लाभ मिलने के साथ-साथ उनके सेवा अभिलेख में भी पदोन्नति का लाभ मिलेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

