सीएचसी कप्तानगंज पर इलाज में लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत, डीएम से कार्यवाही की मांग
बस्ती। प्रसूता की मौत के बाद परिवारजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बस्ती डीएम को शिकायती पत्र देखकर करवाही का मांग किया है।
आप को बता दे जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंहपुर उर्फ महराजगंज निवासी शुभम कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी बस्ती को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है।
वह बीते 3 अक्टूबर 2024 को अपनी पत्नी प्रज्ञा गुप्ता को को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए। जहां पर डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही के चलते उसकी हालत बिगड़ गई। । हालत गंभीर होने पर उसे कर्ली हॉस्पिटल बस्ती रेफर कर दिया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
हालत गंभीर होने के चलते उसे गोरखपुर ना ले जाकर बस्ती के एक नर्सिंग होम में इलाज के भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वही इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती ने बताया कि अभी तक उन्हें शिकायती पर प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत पत्र प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर कर दोषी व्यक्तियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


