सड़क हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार को प्रमोद ओझा ने पहुंचाया अस्पताल
बस्ती। शुक्रवार की देर रात्रि नीलगाय से टकराकर घायल हुए मोटरसाइकिल सवार चाचा भतीजा को सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सागर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हाईवे दूत के नाम से प्रसिद्ध प्रमोद ओझा ने अपनी कर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां शिक्षकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल चाचा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जबकि घायल भतीजे का स्थानीय स्तर उपचार हुआ।
बताते चलें को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज दुबौला मार्ग पर कजरी कुंड के पास एकटकवा से लौटकर घर जा रहे हैं मोटरसाइकिल सवार चाचा भतीजा नीलगाय से टकराकर घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना पर घायलों की मदद में फरिश्ता बनकर पहुंचने वाले हाइवे देवदूत के नाम से चर्चित सड़क सुरक्षा में समर्पित सागर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद ओझा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया जहां घायलों की पहचान राजेश प्रजापति 45 वर्ष पुत्र श्याम बिहारी और रामसूरत 38 वर्ष पुत्र हृदय राम निवासी महुआरी थाना कप्तानगंज जिला बस्ती के रूप में हुई। सूचना पर डायल हंड्रेड और कप्तानगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची।
प्राथमिक उपचार के बाद राजेश प्रजापति को चिकित्सकों ने गंभीर चोट आने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया की प्रमोद ओझा वास्तव में घायलो के लिए फरिश्ता है। उनके द्वारा लगातार सड़क हादसे में घायलो की मदद की जाती है।


