बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में गड्ढे में गया डीसीएम
बस्ती। शनिवार दोपहर बाद नेशनल हाईवे गढ़ा गौतम ओवर ब्रिज के समीप गोरखपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही डीसीएम के सामने अचानक गाय आ गई। डीसीएम अनियंत्रित गड्ढे में चली गई।
बता दे गोरखपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही डीसीएम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे गढ़ा गौतम ओवर ब्रिज के समीप पहुचा ही था, कि गाड़ी के सामने अचानक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित डीसीएम गड्ढे में चलाई गई। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। जिसमें गाय चोटिल हो गई गई।
ड्राइवर 45 वर्षीय ड्राइवर गुड्डू जिला प्रयागराज, नवाबगंज थाना क्षेत्र अकबरपुर गंगागंज बताए जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची घटना का जायजा लिया। मौके पर पशु चिकित्सा टीम कप्तानगंज पहुंच कर घायल गाय का इलाज किया।


