डॉक्टरों ने शख्स के पेट से निकाला जिंदा जीव... चर्चा
डेस्क, न्यूज। वियतनाम के डॉक्टरों ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिस डॉक्टर को भगवान का दर्जे को सही साबित कर दिया। डॉक्टर मरीजों को एक गंभीर बीमारियों से निजात दिलाते हैं।
हालांकि एक मामला ऐसा आया जहां 34 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे के माध्यम से पता चला कि व्यक्ति के पेट में एक जिंदा ईल फंसी हुई थी, जो उसकी आंतों में घुस गई थी।
जिससे स्थिति गंभीर हो गई थी और उसे पेरिटोनिटिस हो गया था। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी कर ईल को उसके शरीर से निकालने में सफलता प्राप्त की। इस अजीब घटना ने सभी को चौंका दिया और चर्चा का विषय बन गई।


