आरपीएफ ने खोली वाइक के ट्यूब की हवा, हंगामा-मारपीट
प्रयागराज : महाकुंभ के दौरान यात्रियों से सौम्यता, सदाचार व मृदुल व्यवहार करने को महीनों प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद भी शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय (डीआरएम कार्यालय कैंपस) के सामने शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ, जो मारपीट में बदल गया। आरपीएफ द्वारा एक बाइक की हवा खोलने के कारण पूरा घटनाक्रम उपजा। करीब आधा घंटा तक यहां अव्यवस्था का माहौल रहा। मामले में सीनियर डीएसएसी विजय प्रकाश पंडित ने आरपीएफ एसी को घटनाक्रम की जांच सौंपी है।
डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को मौनी अमावस्या को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित थी। इसमें शामिल होने के लिए कई मीडिया संस्थानों, न्यूज एजेंसी व अखबारों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। वार्ता के बाद कार्यालय के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर आरपीएफ कर्मियों से चार मीडिया प्रतिनिधियों की बहस होने लगी। इस दौरान बाइक के ट्यूब की हवा आरपीएफ ने खोली तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। हाथापाई शुरू हुई तो प्रतिनिधियों की जमकर पिटाई की गई।
इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा अगर ओर से गलती हुई होगी तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।- अमिय नंदन सिन्हा आइजी आरपीएफ,उत्तर मध्य रेलवे

