खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चले लाठी-डंडे...
बस्ती। शुक्रवार की शाम जिले के थाना क्षेत्र कप्तानगंज के बैदोलिया अजायब गांव में खेत की सिंचाई के दौरान गन्ने का खेत भर जाने के बाद मारपीट का मामला सामने आया। यहां कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है।
इस दौरान बताया
इस दौरान कृष्ण कुमार व चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि बुधवार को गांव के ही एक व्यक्ति अपने गेहूं व गन्ने के खेत में पानी भरे थे। लापरवाही के कारण मेड कटकर पानी हमारे नये बोये गये गेहूं के खेत में भर गया।
जिस पर हम लोगों ने उन्हें समझाया था। जो उन लोगों को नागवार गुजरा। प्रधानी के चुनाव के समय से ही यह लोग हमारे परिवार से रंजिश लिए हुए हैं ।
शुक्रवार की शाम उनके दर्जन भर समर्थक लामबंद होकर के हमारे घर पर चढ़ गए और तीनों लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। यह घटना डायल 112 पुलिस कर्मियों के सामने घाटी।
क्योंकि यह लोग मारपीट के लिए घंटे भर पहले से योजना बना रहे थे। जिसकी शिनाख्त होने पर कृष्ण कुमार पक्षी के लोगों ने 112 नंबर पर फोन करके स्थित से अवगत करा दिया था। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्र ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है मिलने पर समुचित कार्यवाही की जाएगी।

