बजाज चीनी मिल रुधौली द्वारा लगे स्टाल का अवलोकन; गन्ने की लंबाई देख आश्चर्यचकित हुए - कैबिनेट मंत्री
बस्ती। प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मामले, उ.प्र. जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत लाभार्थियों को डेमो चेक, टूलकिट, कुम्हारी चाक, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जनपद के युवाओं, उद्यमियों एवं कारीगरों का भारत रत्न पं0 अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षाग्रह में गौरव सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।
गन्ने के लगाई देख आश्चर्यचकित
इस दौरान कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा अटल पर्यवेक्षक गृह में लगे अलग अलग स्टालों का अवलोकन किया। इसी बीच बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा लगे स्टार पर गन्ना प्रजाति 15023 14201 एवं 0 118 प्रजाति के गन्ने की प्रदर्शिनी को देखा। गन्ने के इस प्रजाति को देख आश्चर्यचकित हुए। जिसमें गन्ने की लंबाई 19 फुट तक थी। चीनी मिल के द्वारा कटर मशीन दवा कभी स्टॉल स्टॉल किसानों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा।
कैबिनेट मंत्री ने चीनी मिल की प्रशंसा करते हुए चीनी मिल के बारे में जाना। इस दौरान इकाई प्रमुख विवेक त्रिपाठी महाप्रबंधक गन्ना एसके त्रिपाठी सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे भी रहे।
इस दौरान महजूद
इस अवसर पर संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस., उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम, डीपीआरओ रतन कुमार, सीवीओ डा. राजेश त्रिपाठी, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, डा. राजमंगल चौधरी, अपर सख्याधिकारी जितेन्द्र कुमार गौतम, इलियास अहमद, अनिल कुमार, हेमन्त कुमार, पी.एन. सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

