फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों की संख्या 85 निकली, मुकदमा
कानपुर, घाटमपुर। तहसील क्षेत्र की कुरसेड़ा ग्राम पंचायत में सचिव की विभागीय मेल आइडी हैक करके 54 नहीं कुल 85 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। आइडी का पासवर्ड रिसेट होने के बाद जब मेल खोली गई तो इसका पता चला। सभी प्रमाण पत्रों को निरस्त किया गया है। वहीं, सजेती थाने में धोखाधड़ी व आइटी एक्ट रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुरसेड़ा ग्राम पंचायत में तैनात - सचिव सुभाष वर्मा ने बताया था कि बीती आठ जनवरी को सुबह सवा आठ बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि जन्म-मृत्यु - पोर्टल का पासवर्ड रीसेट करने का लिंक विभागीय मेल आइडी पर भेजा गया है। एक मिनट बाद ही लागिन ओटीपी का मैसेज आया। - इसके बाद सिर्फ पांच मिनट बाद दोबारा ओटीपी आया। फिर - जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के 54 संदेश मिले। इस बीच उन्होंने मेल आइडी या फिर पोर्टल खोलने की कोशिश की तो खुला नहीं।
पहले अंदाजा लगाया गया कि फर्जी तरीके से 54 जन्म प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। लेकिन, बाद में 15 जनवरी को डीपीआरओ कार्यालय से जब पोर्टल का पासवर्ड रीसेट कराया गया तो उन्होंने पोर्टल खोलकर जांच की। इस पर पता

