अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल बाइक सवार की मौत, दो गंभीर
बस्ती। जिले के थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक गौरा मार्ग पर थाने के सामने अज्ञात वाहन से टकरा कर एक ही बाइक पर सवार लोग तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवा फाइल फोटो ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर चिकित्सक ने 18 वर्षीय शिवा निवासी हथियागढ़ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय प्रिंस पांडेय, 24 वर्षीय प्रदुम्न गोस्वामी को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया।
मृतक शिवा अपने दो बहनों के बीच इकलौता बड़ा भाई था। दोनों बहने मांसी व रागिनी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

