दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी! पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप: एसपी से गुहार
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से गांव के युवक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है पीड़िता ने बस्ती पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दे कर न्याय की मांग किया है।
पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है यहां पीड़िता द्वारा शिकायत पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बस्ती से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी तबीयत खराब थी। पति मुंबई में रहकर काम करते हैं महिला का आरोप है कि उसके घर के पड़ोस में रहने वाले रामविलास पुत्र गंगाराम जो रिश्ते में उसके जेठ लगते हैं।
उन्होंने बीते 20 जनवरी को अपने सिलाई की दुकान पर उन्हें बुलाया और कहा कि चलो हम डॉक्टर को दिखाकर दवा दिला देते हैं। वह दवा दिलाने के बहाने अपने दुकान में बुलाकर उसके साथ बलात्कार की और चुपके से उसका वीडियो बना लिया वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ लगातार बलात्कार करते रहे और पीड़िता के मना करने पर उसके गाली गलौज करते हुए उसे मरते-पढ़ते थे समाज के लोग लज्जा के दर से उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया लेकिन उसके गलत बर्ताव के कारण अजीज आकर उसने कप्तानगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ना तो दूर उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं किया।
इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

