चोरी की वारदात: चोरों ने किया दुकान में की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
बस्ती। जिल में आए दिन चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार चोरी की घटनाएं एक के बाद एक हो रही हैं। गुरुवार को लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा कस्बे में बर्तन की दुकान से दो इंडेक्शन चूल्हा बाइक सवार दो युवक लेकर संतकबीर नगर की तरफ फरार हो गए। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई।
![]() |
| संकेत फोटो |
दुकान मालिक ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। कस्बा निवासी शिवदास गुप्ता बाजार में बर्तन की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात शिवदास का बेटा सन्नी दुकान बंद करने के लिए बाहर लगा सामान अंदर रख रहा था, तभी दो युवक बाइक से आए व चूल्हा लेकर फरार हो गए। मामले की जांच पड़ताल ने पुलिस जुटी गई।

