आत्महत्या के लिए उकसाने पर तीन लोगों पर केस दर्ज
बस्ती। जिल के पड़ोसी जनपद गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र मुड़ाडीहा गांव में तीन लोगों के उकसाने पर युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
मृतक के परिजन के तहरीर पर छपिया पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। मुडाडीह गांव निवासी राजेश कुमार ने छपिया पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार को उसके भतीजे हिमांशु को गांव के ही गयाप्रसाद, राज व मायावती किसी कार्य से बेलहरी बुजुर्ग गांव ले गए थे।
वहां पर तीनों ने मिलकर मारापीटा। दुष्कर्म के फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी भी दी। आरोपितों की बातों से क्षुब्ध होकर भतीजा कमरा बंद कर आत्महत्या कर लिया। मामला सामने आते ही पुलिस कारवाई में जुट गई।

