यौन उत्पीड़न और धमकाने में स्त्री रोग विशेषज्ञ गिरफ्तार
फतेहपुर : जिला महिला चिकित्सालय के स्त्री रोग विशेषज्ञ के विरुद्ध तीमारदार को जान से मारने की धमकी और उसकी पत्नी के यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को पुलिस ने डाक्टर को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। रात 9:45 बजे एसडीएम कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। डाक्टर ने तबीयत खराब होने की बात कही, जिस पर उन्हें जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को मामले में फिर सुनवाई होगी। गिरफ्तारी के विरोध में 50-60 वकील कोर्ट पहुंच गए और हंगामा किया। डाक्टर का कहना है कि उन्हें फंसाने की साजिश की गई है, जिसमें अस्पताल के लोग भी शामिल हो सकते हैं।
जिला महिला चिकित्सालय में डा. पीके गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। मलवां क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 नवंबर को डा. पीके गुप्ता के मोबाइल पर काल करके गर्भवती पत्नी के इलाज (प्रसव) को लेकर बात की थी। बातचीत के दौरान डाक्टर ने युवक से कहा कि वह 24 घंटे से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं, इसलिए आज अस्पताल नहीं जाएंगे। युवक का आरोप है कि फोन पर बातचीत के क्रम में डा. गुप्ता ने सीएमओ के साथ-साथ सरकार एवं जिलाधिकारी को भी अपशब्द कहे। इस बातचीत का आडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। आरोप है कि 16 नवंबर की रात करीब 12 बजे डा. गुप्ता ने युवक को


