सिर पर भारी वस्तु से वारकर युवक की हत्या, शव खेत में मिला
बिधनू : सेन पश्चिम पारा के ओरछी गांव के पास खेत में सोमवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर भारी वस्तु से कई वार करके हत्या करने का अनुमान है। आशनाई को लेकर दूसरी जगह हत्या कर शव फेंके जाने जताई जाने की आशंका जताई जा रही है। साथ शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस बीटीएस के जरिए आसपास संचालित मोबाइल नंबरों को खंगाल रही है।
ठरियारा-मेहरबान सिंह पुरवा रोड पर ओरछी गांव के बाहर हीरा ईंट भट्ठा के पास अखिलेश कोरी के खेत में सोमवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। शरीर पर काली शर्ट, नीली जींस व सफेद रंग के स्पोर्ट जूते थे। सिर पर भारी वस्तु से कई वार किए जाने के जख्म थे। जींस कमर से नीचे उतरी होने की वजह से आशनाई को लेकर हत्या का अनुमान है। कोई पहचान पत्र व मोबाइल न मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि हत्या कर शव फेंके जाने का अनुमान है। शिनाख्त के बाद वजह का पता चल सकेगा।


