बेटी की डोली उठी, पौत्री का शव आया
कानपुरः कल्याणपुर में हुए हादसे के बाद सोमवार को एक तरफ बेटी की उठी। दूसरी तरफ पौत्री का शव घर पहुंचा। जिस किसी ने भी यह दृश्य देखा। उसकी आंखे नम हो गई।
शिवानी की शादी के बाद सोमवार को उनकी विदाई हुई। परिवार ने उन्हें रोते हुए विदा किया। इसके बाद देर शाम को नरेश पौत्री का पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव लेकर घर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मासूम के शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिवार में दूसरी बेटी की शादी होने के बावजूद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। इलाके में रहने वाले जिस किसी ने यह जाना कि परिवार में एक तरफ बेटी विदा हुई है। दूसरी तरह पौत्री की अर्थी उठी। हर किसी की आँख नम हो गई।
हर्ष फायरिंग नहीं करने की अपील
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नरेश से दैनिक जागरण ने हादसे के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कोई भी शख्स शादी समारोह में अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग नहीं करे। आपकी एक छोटी सी गलती किसी परिवार की खुशियां मातम में बदल सकती है।


