Up Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 24 फरवरी से शुरू होगा 12 मार्च को खत्म ... लिस्ट...
प्रयागराजः यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया। कुल 17 दिन की प्रक्रिया में परीक्षाएं 12 कार्यदिवस में होंगी। परीक्षा केंद्र अभी फाइनल नहीं हुए हैं। वोर्ड सचिव की ओर से आनलाइन प्रक्रिया से चयनित 7657 केंद्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की प्रस्तावित सूची जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अवलोकनार्थ एवं अनुमोदन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई है।
![]() |
| संकेत |
इस संबंध में तय तिथि 14 नवंबर तक 7219 आपत्तियां मिली हैं, जिनका निस्तारण 23 नवंबर तक किया जाना है। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। बोर्ड के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 21 जनवरी से पांच फरवरी 2025 तक प्रायोगिक परीक्षा प्रस्तावित है।
परीक्षा केंद्र के संबंध में सचिव भगवती सिंह ने 13 नवंबर को पुनः एक पत्र जारी कर केंद्रों के संबंध में कोई आपत्ति शिकायत संस्था के प्रधानाचार्य/प्रबंधक से समुचित कारण और साक्ष्य के साथ मांगे।
यह प्रत्यावेदन परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय के पोर्टल से 14 नवंबर तक लिए गए। आपत्तियों का निस्तारण 23 नवंबर तक जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षकों को कराना है। बोर्ड इसे 27 नवंबर को आनलाइन कर एक बार फिर आपत्तियां लेकर निस्तारण कराएगा। इस तरह सात दिसंबर तक केंद्र फाइनल करने की तिथि निर्धारित है। प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी करने के पहले पूर्व के तीन वर्षों की परीक्षा के दौरान आई शिकायतों की समीक्षा कर रहा है।


