हादसे में बाइक चालक बस्ती के युवक की मौत,गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग..
मगहरः गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर स्थित आमी नदी पुल के पास सोमवार को दोपहर के समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक बस्ती जिले के एक युवक की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची मगहर चौकी के पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर स्थित आमी नदी के पुल के पास सोमवार को दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर मगहर पुलिस चौकी के प्रभारी मनीष जायसवाल आरक्षी गिरिजेश के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान बस्ती जनपद के कटया गांव निवासी 22 वर्षीय अवनीश यादव पुत्र कृपाल के रुप में की। पुलिस की सूचना पर स्वजन व रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे।


