वाहन दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
भारतभारी : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़नी कोल्डस्टोरेज के पास वाहन दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम जयप्रकाश पुत्र चुल्हई है। वह 25 वर्ष के थे और थाना क्षेत्र के ही जिमड़ी गांव के रहने वाले थे। घटना शुक्रवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। जयप्रकाश अपनी पत्नी व बच्चे के साथ भारतभारी मेला देखने गये थे। जब रात होने लगी तो दोनों को टैक्सी पर बिठाकर घर भेज दिया। उन्होंने बताया कि वह कुछ देर और मेला देखकर घर पहुंचेगा। इसी दौरान रात में यह घटना हो गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक को सीएचसी बेवां ले जाया गया। जांच उपरांत डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
सचिन के सर से उठा बाप का साया
औराताल: मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है। वह मुंबई में मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। मेले के बाद वापस मुंबई जाने वाला था। उसकी शादी तीन वर्ष नीलम नाम पहले की युवती से हुई।


