24 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा कथा एवं विराट पुस्तक मेला....
बस्ती। 16 नवंबर से 19 नवंबर तक होने वाले 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन कप्तानगंज में स्थित मां गायत्री इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित किया गया है। शनिवार की सुबह मां गायत्री इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालय की छात्राओं द्वारा भव्य कलश यात्रा कप्तानगंज कस्बे में निकाली गई।
कलश यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज चंद्रप्रकाश चौधरी सर्वेश गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, मां गायत्री इंटर कॉलेज के संरक्षक अशोक कुमार मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा रिपब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल त्रिपाठी, रमेश उपाध्याय, मनोज तिवारी,शनि कुमार,नयन कुमार,आचार्य पारसनाथ,अनूप कुमार गौड़, हरिद्वार शांतिकुंज से आए विद्वान राजकुमार,बनवारी लाल सैनी, भास्कर तिवारी, श्रवण कुमार, अरविंद गिरी, संयोजक यज्ञ प्रसाद गुप्ता, पारसनाथ, देवमणि वर्मा, ओमप्रकाश लोहिया, मोहनी द्विवेदी, चंद्र प्रकाश सिंह, दयाराम यादव, अरविंद गुप्ता, रामनाथ विश्वकर्मा, कुसुमाकर विश्वकर्मा आदि ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम का आयोजन 16 नवंबर दिन शनिवार से 19 नवंबर दिन मंगलवार तक आयोजित किया गया है। जिसमें पहले दिन शनिवार की सुबह में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सायं काल में 6:00 बजे से 9:00 बजे रात्रि तक श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण पूजन एवं कथा का कार्यक्रम आयोजित है।
17 नवंबर को प्रातः काल में यज्ञ का ज्ञान विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ सायं काल में 6:00 बजे से 9:00 बजे तक युवा जागरण एवं नारी शक्ति जागरण सहित श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया जाएगा। तीसरे दिन 18 नवंबर को प्रातः काल में संस्कार, परंपरा गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कारों के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं सायं काल में राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने श्रीमद् भागवत प्रज्ञा पुराण कथा एवं भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के चौथे दिन 19 नवंबर को प्रातः काल में गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कार एवं महापुराण कथा व दोपहर बाद कार्यक्रम में सहयोग करने वालों का धन्यवाद कार्यक्रम व समस्त आचार्य की विदाई का कार्यक्रम आयोजित है।


