बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत
बस्ती। जिले के सोनहा-शिवाघाट मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के लेदवा गांव के निकट बिजली के पोल से टकराकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर भिजवाया गया। चिकित्सक द्वारा घायल को मृत घोषित कर दिया गया
मृतक युवक की पहचान गोविंद निषाद निवासी दरियापुर जंगल टोला दुबियहवा के रूप में हुई है। वह अपने भाई राधेश्याम के साथ अपनी रिश्तेदारी में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ गांव गया था, जहां से वापस लौटते समय वह शनिवार की शाम को दुर्घटना का शिकार हो गया।


