रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट, बाइक तोड़ी
बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भावपुर गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट व बाइक तोड़ने की घटना सामने आई है। पुलिस ने श्यामलाल निवासी त्रिलोकपुर की तहरीर पर भावपुर गांव निवासी गौरीशंकर, सौरभ व अमन के विरुद्ध मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


