ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जयप्रकाश शर्मा निवासी ग्राम कुर्थिया थाना सोनहा व संदीप निवासी अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह घर के अन्दर स्नान कर रही थी। दो लोग उसके घर में घुस आए और गलत नियत से पकड कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, चिल्लाने पर मुंह दबाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस घटना के कुछ दिन फिर लखनऊ ले जाकर दुष्कर्म किया।


