हादसे में घायल दो युवकों की उपचार के दौरान मौत
महराजगंजः बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उस्का मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात बाइक व कार की टक्कर में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। बाइक सवार एक युवक की देर रात घटनास्थल पर ही मौत हो
गई थी, जबकि बुधवार को मोनू निवासी रत्तुपुर थाना बृजमनगंज की मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में मृत्यु हो हुई। दूसरे अरुण निवासी मुंडेरवा की मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई।


