छत के पंखे से लटका मिला मजदूर का शव
संतकबीर नगर। बखिरा थाना के कुरियापार बेलहसा गांव निवासी मजदूर मंगलवार की रात घर आने पर अपने कमरे में चला गया था। पत्नी दरवाजा खटखटाती रही लेकिन वह नहीं खोले। इससे पत्नी बाहर बरामदे में सो गयी थी। बुधवार को सुबह काफी देर बाद भी कमरे से नहीं निकले। इस पर स्वजन उनके कमरे के पास पहुंचे। आवाज दी लेकिन जवाब न आने पर दरवाजे को धक्का देकर खोले। वह कमरे में छत के पंखे से लटके हुए मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बखिरा थाना के कुरियापार बेलहसा गांव निवासी अनुसूचित जाति के 25 वर्षीय सोनू पुत्र राजेंद्र की तीन वर्ष पूर्व उषा से शादी हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करके अपने परिवार के सदस्यों का भरण- पोषण करता था। वह शराब का शौकीन था।
वह मंगलवार की रात घर आया था। वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। उनकी पत्नी उषा बार-बार दरवाजा खटखटाती रही लेकिन वह दरवाजा नहीं खोले। इसके कारण उनकी पत्नी बाहर बरामदे में सो गयी
थी। बुधवार को सुबह सात बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर परिवार के सदस्य उनके कमरे के पास पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं
मिला। इस पर धक्का देकर दरवाजे को खोला। देखा कि सोनू कमरे में छत के पंखे से लटके हुए हैं। यह देखकर पत्नी, मां इंद्रावती देवी, पिता राजेंद्र व परिवार के अन्य सदस्य रोने लगे। इस पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी। उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने स्वजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।


