शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म, जेवरात लेकर भागा
प्रयागराज। शादी का झांसा देकर एक शख्स ने प्राइवेट अस्पताल की - एक नर्स से कई साल तक दुष्कर्म = किया। इसके बाद नर्स के घर से आभूषण, नकदी लेकर भाग निकला। परेशान विधवा नर्स ने शिवकुटी थाने में पति के साथी कमलाकांत राजभर - के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मऊ जिले के गहना, हलधरपुर - निवासी अभियुक्त कमलाकांत की तलाश कर रही है।
शिवकुटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला जार्जटाउन के कमला - नेहरू रोड पर स्थित निजी अस्पताल = में नर्स है। महिला का पति दवा की - सप्लाई करता था, जिसके साथ कमलाकांत भी काम करता था।
सहकर्मी होने के कारण कमलाकांत अक्सर महिला के घर आता-जाता था। वर्ष 2016 में सड़क हादसे में महिला के पति की मौत हो गई। आरोप है कि पति के निधन के बाद महिला बच्चों के साथ घर पर रहने लगी। पूर्व परिचित होने के कारण कमलाकांत महिला का सहयोग करने लगा और फिर उसी के घर पर रहने लगा। तब महिला ने आरोपित की बीएचएमएस की पढ़ाई में आर्थिक रूप से मदद की।
यह भी आरोप है कि कमलाकांत शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। रजिस्टर्ड शादी का दबाव बनाने पर उसने झगड़ा और मारपीट की। इसके बाद घर में रखा 50 हजार रुपया और जेवरात लेकर भाग गया। महिला ने संपर्क साधा तो मोबाइल बंद मिला। इंस्पेक्टर शिवकुटी वीरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके जांच की जा रही है।


