शादी में मारपीट का मुकदमा
बस्ती। जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पकड़ीजप्ती गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के बलुआ पुरवा निवासी इस्लाम ने अपने तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 नवंबर को गांव में ही रामशंकर वर्मा के घर शादी में रात करीब 10 बजे नाई के तौर पर काम कर रहा था।
तभी अचानक गांव का ही राकेश यादव अपशब्द कहते हुए मारने लगे। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मारने-पीटने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


