शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पांच पर केस
महुलीः शादी का झांसा देकर सात वर्ष से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पीड़ित युवती की तहरीर पर महुली पुलिस ने उसके गांव के युवक समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महुली थाना के एक गांव की युवती को उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर वर्ष 2017 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने शादी करने का दबाव डाला। इस पर युवक व उसके परिवार के सदस्यों ने इन्कार कर दिया। उसे अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने मंगलवार को थाने में तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर उसके गांव के आरोपित विजय, उसके पिता जमुना, मां हारमती, अर्जुन व उसकी पत्नी सीता आदि पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।


