इस बदलते मौसम में बच्चों का रखें ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स - डॉ. सीएम पटेल
हेल्थ डेस्क। पूरे भारत में पूरे साल तीन मौसम रहती है सर्दी, गर्मी और बरसात। नवंबर से लेकर जनवरी तक हम सर्दी का सामना करते हैं। दिसंबर और जनवरी में यहां कड़ाके की ठंड देखने को मिलती है। वहीं दूसरी तरफ मई के महीने में हम चिलचिलाती गर्मी का सामना पड़ता। इस के साथ ही बदलते मौसम के साथ वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial Infection) का खतरा भी बढ़ता रहता है।
नवंबर का महीना आधा बीत चुका है। ठंडक धीरे - धीरे अपना पाव पसार रहा है। रोजाना तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम का असर बच्चों पर सबसे अधिक देखने को मिलता है। कभी हल्की सर्द हवा, तो कभी अचानक से गर्मी, बच्चों की सेहत पर इन बदलावों का सीधा प्रभाव पड़ता है इस स्थिति में बच्चों को बदलते मौसम के साथ बचाने की जरूरत होती हैं।
ठंड के दिनों में सर्दी-जुकाम या फ्लू की समस्या काफी आम है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कॉमन कोल्ड कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है। अगर 7 दिनों में सुधार न हो तो डॉक्टर की सलाह लें। - डॉ. सीएम पटेल
सावधानियां
- सही कपड़े पहनाएं।
- गीला कपड़ा न पहनाए।
- खानपान का रखें ध्यान।
- इन्फेक्शन्स से बचाएं।
- बाहर खेलने का समय सीमित करें।
- पूरी नींद दे
- इम्युनिटी को बढ़ाएं
- तेल मालिश करें
- गर्म कपड़े पहनाएं
- सुबह की धूप में बिठाएं
- बच्चे को ठंडी चीजें न खिलाएं
हल्की-फुल्की ठंड पड़ना शुरू
जैसे जैसे मौसम बदलता वैसे वैसे अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस ठंड के मौसम में कॉमन कोल्ड (Common Cold) के मामले बढ़ जाते हैं। यह तेजी से फैलने वाली बीमारी है, जो व्यक्ति के खांसने या छींकने से बढ़ती है।
बदलते मौसम का असर बच्चों पर सबसे ज्यादा होता है। कभी हल्की सर्द हवा, तो कभी अचानक से गर्मी, बच्चों की सेहत पर इन बदलावों का सीधा प्रभाव पड़ता है
बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की जरूरत
खांसी-जुकाम जैसी बीमारियां ही नहीं बल्कि आपकी स्किन पर भी बदलते मौसम का असर देखने को मिलता है। इसलिए आप बदलते मौसम में अपनी स्किन का भी ख्याल भी रखें जिससे रूखापन न आ सके। इसके लिए जरूरी है भरपूर मात्रा में पानी या ज्यूस आदि पीएं। शरीर को विटामिन सी की आवश्यकता होती है, इसलिए इस दौरान विटामिन सी (vitamin C) बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। साथ ही ज्यादा तैलीय चीजें ना खाएं।
महत्वपूर्ण जानकारी
- साफ- सफाई का रखें ध्यान
- खाली पेट ना रहें
- फलों का सेवन करें
- सब्जियां का सेवन करें
- पूरे कपड़े पहनें
- पानी का रखें ध्यान
- काढ़ा पीएं
- पर्याप्त नींद ले।


