सड़क हादसे में दो की मौत एक घायल; अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, शादी समारोह में जा रहे ...
बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के हाईवे पर गोटवा बसहवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत के साथ एक घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि रुधौली से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह बारात जा रहे मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक किशोर की मौत जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुँचाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल किया रेफर कर दिया।
रविवार देर शाम करीब 8 बजे नेशनल हाईवे पर एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के रूधौली से कप्तानगंज बरात में जा रहे थे कि की मोटरसाइकिल UP51BK1933 दुसरे लेन पर चलीं गईं शिवा पुत्र राजकुमार उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी पधारे थाना गोड़, राहुल पुत्र विजय गोबिंद और विनय कुमार पुत्र अजय कुमार निषाद दूसरे लाइन पर जाने के बाद विनय कुमार जो पीछे बैठा उसको हल्की चोट आई है।
एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बस्ती भेज दिया गया है। डिवाइडर पर गिर गए शिवा और राहुल जो बीच सड़क पर गिरने के बाद अज्ञात वाहन द्वारा दोनों को ठोकर मार दिया गया जिससे दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।
सूचना पर थानाअध्यक्ष नगर, चौकी प्रभारी फुटहीया मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर अन्य विधि करवाई कर। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है यातायात व्यवस्था सुचारू से जारी तथा शांति व्यवस्था कायम है।


