दो वर्ष बाद दुष्कर्म का मुकदमा
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व समान खरीदने बाजार गई युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि कि वह बाजार सामान खरीदने गई थी, वहां पर विलंब होने पर घर आने के लिए बाजार से पैदल निकली कि एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से बाइक से आया और रोककर पूछा कहां जाना है।
जब बताया कि घर जाना है तो उसके द्वारा बाइक पर बैठा कर मुझे सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर पेट पर चाकू सटा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर धीरज गुप्ता समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


