दबंगों ने जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष को पीटा, वीडियो viaral ..दोनों पक्षों ने
बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमहरी गांव निवासी जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष राम अशीष मौर्य पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। उन्हें दौड़ा पीटा और उनके गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। एक दिन पहले जिलाध्यक्ष पर भी एक युवक को मारने-पीटने का आरोप भी लगा था। जिस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने दुबौलिया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बेमहरी गांव निवासी राम अशीष मौर्य गुरुवार की सुबह 10 बजे अपनी स्कार्पियो से जा रहे थे। कुछ लोग गाड़ी रोक कर गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। गाड़ी से खींच कर लाठी डंडे से मार पीटकर उन्हें घायल कर दिया। दुबौलिया पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।


