महिला प्रधान ने जेठ के फर्म को किया 33.62 लाख का भुगतान, मनरेगा श्रमिकों
यूपी,बस्ती। जिले के दुबौलिया विकास खंड के बरदिया लोहार ग्राम पंचायत की महिला प्रधान अंजली और सचिव विनय कुमार शुक्ल ने प्रधान के जेठ उदय प्रताप सिंह के नाम से पंजीकृत पाविका इंटरप्राइजेज को 33,62,667 रुपये का भुगतान कर दिया। जीएसटी अधिनियम के प्रविधानों के अनुरूप टैक्स जमा नहीं किया। और तो और मनरेगा श्रमिकों के मजदूरी का 9,93,111 रुपये प्रधान ने अपने खाते भुगतान ले लिया। इसकी पुष्टि पीडी, डीआरडीए, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार व उपायुक्त वाणिज्य कर की संयुक्त जांच में हुआ है।
त्रिसदस्यीय टीम से जांच कराने का अनुरोध
मामले जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। बरदिया कुंवर ग्राम पंचासत के रमना तौफीर गांव निवासी सूरज सिंह ने लोकायुक्त उत्तर प्रदेश के समक्ष एक परिवाद दायर कर ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच का अनुरोध किया था। लोकायुक्त ने सात अक्टूबर को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आरोपों की वरिष्ठ अधिकारियों की त्रिसदस्यीय टीम से जांच कराने का अनुरोध किया गया था।
कारण बताओ नोटिस
उसी क्रम में पीडी, डीआरडीए, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार व उपायुक्त वाणिज्य कर की संयुक्त टीम गठित कर जांच कराई गई। टीम ने अपनी संयुक्त रिपोर्ट 26 अक्टूबर को सौंपी, जिससे महिला प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव अनियमितता के लिए उत्तरदायी पाए गए। जिलाधिकारी की ओर से प्रधान को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण न मिलने पर मान लिया जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है।


