करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,
सिद्धार्थनगर : बांसी कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम किशन त्रिपाठी पुत्र राम प्रकाश त्रिपाठी है। वह 26 वर्ष के थे और बसंतपुर के रहने वाले थे।
किशन खेती किसानी का काम करते थे। उन्होंने खेत में नलकूप लगवाया था। नलकूप तक आये हाईटेंशन तार के दो पोल के बीच दूरी अधिक होने के कारण वह दोनों के बीच में एक सीमेंट का पोल लगवा रहे थे। हाईड्रा गड्ढा खोदने के बाद पोल को गड्ढे में डाल रहा था। पोल गड्ढे में सीधा जाए इस लिए किशन त्रिपाठी पोल को पकड़े हुए थे। इस दौरान पोल हाईटेंशन तार से टकरा गया और पोल में बिजली प्रवाहित हो गई। इससे किशन बिजली की चपेट में आ गए। सूचना पाकर उनके स्वजन भी मौके पर पहुंच गए।


