शादी की नीयत से युवती को किया अगवा
बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को शादी की नियत से अगवा करने का मामला सामने आया है। तहरीर जिस के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
आप को बता दे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से 19 वर्षीय युवती को अगवा करने की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर मुकेश उर्फ मन्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अपहृता और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।


