संदिग्ध हालात में युवक की मौत
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम रसनी में युवक का शव संदिग्ध हालत में घर पर फंदे से लटकता मिला है। 25 वर्षीय छोटू के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत किन परिस्थितियों में कैसे हुई इस बात की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। मृतक के पिता सुन्दर
राजभर ने बताया कि बीती रात एक साथ सभी लोग छत पर सोए थे। बेटा रात में कब अपने कमरे में चला गया और ऐसा कदम उठाया क्यों उठाया पता ही नहीं चला। बड़ा बेटा जितेन्द्र अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ अलग रहता है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, वह अपने घर पर रहती हैं। पत्नी की बहुत पहले मौत हो चुकी है।


