फंदे से लटकता मिला 22 वर्षीय युवती का शव..
बस्ती। जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के अरजानीपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती का शव घर के आंगन में लगे सरिया पर रस्सी के सहारे लटकता मिला है। स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार की सुबह अरजानीपुर गांव निवासी मोल्हू की 22 वर्षीया पुत्री रेनू का शव घर के आंगन में संदिग्ध हालत में मिला है।
मां शान्ती ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो उनकी बेटी आंगन में रस्सी के फंदे के सहारे लटक रही थी। आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट पता चल सकेगा और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


